आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन, यह 21 दिन तक रहेगा: PM नरेंद्र मोदी

 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर दूसरी बार मंगलवार को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देश की जनता बधाई के पात्र हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज रात (24 मार्च) 12 बजे से देश के हर हिस्से में लॉकडॉउन किया जा रहा है। उन्होंने ये एक तरह का कर्फ्यू ही है। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। कोरोना महामारी को रोकने के लिए यह लॉकडाउन जरूरी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर दूसरी बार मंगलवार को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देश की जनता बधाई के पात्र हैं। NBT के अनुसार पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज रात (24 मार्च) 12 बजे से देश के हर हिस्से में लॉकडॉउन किया यह लॉकडाउन 21 दिनों का होगा।जा रहा है। उन्होंने ये एक तरह का कर्फ्यू ही है। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। कोरोना महामारी को रोकने के लिए यह लॉकडाउन जरूरी है।


'जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देश बधाई का पात्र' 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 मार्च को हमने जनता कर्फ्यू का जो संकल्प लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया। बच्चे, बुजुर्ग, गरीम-मध्यम हर वर्ग लोग परीक्षा की इस पल में साथ आए। जनता कर्फ्यू को हर भारतवासी से सफल बनाया। जनता कर्फ्यू ने बता दिया कि जब देश और मानवता पर संकट आता है तो हम सभी भारतीय मिलकर एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं। आप सभी जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं।