निर्भया कांड: चारो की फाँसी, निर्भया के परिवार ने चारों की फांसी को न्याय की जीत बताया 


2012 को हुए निर्भया गैंगरेप मामले के चारों अभियुक्तों को 20 मार्च को फांसी दे दी गई. फांसी के बाद निर्भया की मां ने इसे न्याय की जीत बताया.


समाचार एजेंसी ने बताया है कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में सवेरे 5.30 बजे चारों को फांसी हुई.


https://twitter.com/PTI_News/status/1240791721866194944?s=20


जेल अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि "चारों को एक साथ फांसी दी गई."



फांसी दिए जाने के बाद निर्भया के पिता ने कहा, "देश में महिलाओं के लिए ऐसा क़ानून बने जिससे लोगों को लंबा इंतज़ार न करना पड़े."


निर्भया के मां आशा देवी ने न्यायपालिका का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं न्यायपालिका, मीडिया, राष्ट्रपति और आप सबका शुक्रिया अदा करती हूं. सात साल का संघर्ष आज अंजाम तक पहुंचा. आज का दिन हमारे बच्चियों और महिलाओँ के नाम है जब निर्भया को न्याय मिला."