भोपाल- सद्गुरु संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश नगर के नेतृत्व में आज 3 दिसंबर 2019 स्थान गांधी भवन पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में बैठक संपन्न हुई. उसके विषय निम्न है -राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिवसीय जाएगा। आगामी संत रविदास वंशीय समाज जैसे अहिरवार, जाटव, सूर्यवंशी, जांगड़ा, बेरवा, दोहरे, चोकल्या, मलैया, रैदास, रोहिदास, रेंगर, मोची, नोन्या, सिलावट, जीनगर, रामनोभी, मेघवाल का युवा युवती परिचय सम्मेलन 23 फरवरी 2020 को संपन्न किया जाएगा। होनहार बच्चे जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में 80% से ऊपर अंक लाए हैं उनका सम्मान किया जाएगा। समाज में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जाएगा। आगामी संत रविदास जयंती सभी संगठनों के द्वारा एक मंच पर मनाए जाने हेतु चर्चा की गई।
उक्त सभी बिंदुओं पर समस्त संगठनों द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई। उक्त बैठक में प्रमुख संगठनों के श्री राजेश बांधेवाल (प्रदेश अध्यक्ष, जांगड़ा समाज संगठन), श्री एसएस आपुरिया, श्री माधव सिंह (जिलाध्यक्ष, संत रविदासिया धर्म संगठन भोपाल) श्री करण सिंह (जिला अध्यक्ष जीनगर समाज), श्री ओपी अहिरवार (पूर्व महासचिव अजाक्स), श्री गोकुल प्रसाद दोहरे (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दोहरे समाज), श्री रमेश बकोरिया (प्रदेश, महासचिव जांगड़ा महासभा) श्री राम भरोस बोरिले (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) श्री नोमेश नंद मेहर (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव), दिनेश सिंह जाटव (अनुसूचित जाति परिषद), श्री देवेंद्र सूर्यवंशी (छात्र संगठन अध्यक्ष), श्री रामविलास तिलवारी, श्रीमती दुर्गा गहरवाल, शोभराज लोंगरे (फाउंडेशन मेंबर), श्री अमर सिंह,सीमा राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एससी ओसले (प्रदेश महासचिव) एवं बैठक में अन्य कई संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।