ये शाम मस्तानी के जरिए किशोर दा को याद करेगा खंडवा


खंडवा- शहर के अंबर होटल में किशोर दा की याद में ये शाम मस्तानी नाम से 12 नवंबर शाम 5 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। निशांत फितूरी और राही राम साकल्ले द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं पाठक मंच के सहयोग आयोजित इस आयोजन में देशभर के युवा शायर एवं कवि शिरकत करेंगे। कार्यकम का संचालन पंधाना के क्षितिज गीते करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर दा के कुछ किस्सों को याद करते हुए किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत शायर एवं कवि संतोष तिवारी, गोविंद गीते, सुफियान काजी एवं सगीर मंजर अपनी शायरी और कविताओं से होगी। इसके बाद तनोज दाधीच (कोटा), प्रशांत शर्मा दराज और दर्पण आभास (इंदौर), दक्षत रावल मिजाज (राजस्थान), डॉ. गोपाल चोपड़ा (गुजरात), शिवेंद्र भनारिया (भोपाल), क्षितिज गीते (पंधाना), राही राम साकल्ले और निशांत फि़तूरी (खंडवा) अपने कलाम पढेंग़े।