खण्डवा-यूथ कांग्रेस नेतृत्व ने वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस का बनाया प्रभारी


खंडवा- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस का सारा जोर युवाओं पर दिख रहा है। मुख्य संगठन को दुरुस्त करने से पहले यूथ कांग्रेस को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस नेतृत्व ने युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद सौपा है। मप्र से जयप्रकाश वर्मा को युवा कांग्र्रेस उत्तरप्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा अल्लवरू के निर्देश पर उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। मप्र. सें सोशल मीडिया विंग के प्रभावी नेता एंव मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सहसंयोजक जयप्रकाश वर्मा को उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब हो कि सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रहते हुए जयप्रकाश वर्मा द्वारा पार्टी से मिले दायित्वों का समय-समय पर बखूबी निर्वहन किया गया है। जिसके चलते भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कृष्णा अल्लवरू (प्रभारी भारतीय युवा कांग्रेस)श्री निवासजी(राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस)वैभव वालिया(राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया) ने श्री वर्मा को यह दायित्व सौंपा है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जयप्रकाश वर्मा को उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए श्री वर्मा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।