खण्डवा- खंडवा साहित्य सम्मेलन-2019' आज 23 सितंबर, 2019, सोमवार को गौरी कुंज, हरसुद रोड में होना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के आयुक्त हिमांशु सिंह व समाजसेविका प्रियंका मालवीय मौजूद होंगी, वहीं विशेष अतिथि के रूप में वंदना मेहता, संजय विधानी, गोविंद प्रसाद शर्मा, शारदा शर्मा उपस्थित होंगे। साहित्यकार डॉ जगदीश चंद्र चौरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में 'द डायर डॉट कॉम' के डायरेक्टर सफल कुमार भोई, साहित्यकार व 'द डायर डॉट कॉम' के विशेष सलाहकार शक्ति सिंह ठाकुर, फ़िल्म प्रोड्यूसर व युवा उद्योगपति सुरजीत सिंह, अभिनेत्री रिया शर्मा, साहित्यकार व पत्रकार सूरज कुमार मौजूद होंगे।
इस आयोजन में 'साहित्य सृजन' का विमोचन भी किया जाएगा। इसके बाद साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ/ साहित्यिक रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में विशेष उद्बोधन का सत्र भी रखा गया है, जिसके तहत 'हिंदी साहित्य में महिलाओं का स्थान' विषय पर सफल भोई, 'साहित्य और सिनेमा' विषय पर फ़िल्म प्रोड्यूसर सुरजीत सिंह, 'साहित्य और सोशल मीडिया' विषय पर पत्रकार विनोद डोंगरेतथा 'साहित्य और महिला सशक्तीकरण' विषय पर साहित्यकार शक्ति सिंह ठाकुर विशेष व्यक्तव्य देंगे।
इस आयोजन में राष्ट्रीय साहित्य चेतना मंच और कवि कला संगम की ओर शक्ति सिंह ठाकुर, सफल कुमार भोई, सुरजीत सिंह, रिया शर्मा और सूरज कुमार का विशेष सम्मान किया जाएगा, वहीं 'द डायर डॉट कॉम' की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार सुनील चौरे जी 'उपमन्यु', रेखा वर्मा और जयश्री तिवारी का सम्मान किया जाएगा।
द डायर डॉट कॉम, राष्ट्रीय साहित्य चेतना मंच, कवि कला संगम परिवार और पब्लिक पॉवर पब्लिकेशन की ओर से इस कार्यक्रम में संयुक्त सम्मान भी अनेक साहित्यकारों और समाजसेवियों को दिया जाएगा।
इस आयोजन में अंकित गंगराड़े, वैभव कोठारी, सुरेन्द्र पहाड़े, डॉ जगदीश चंद्र चौरे, अनंत माहेश्वरी, दीपक चाकरे, श्रृंखला विश्वकर्मा, रचना तिवारी, रेणुका सेन, अनिता पिल्ले, हेमंत उपाध्याय, प्रबल दीक्षित, वासुदेव चौहान, रियाज़ खान, देवेंद्र शास्त्री, किरण शर्मा, मयंक शर्मा, आशा शर्मा, शैलेष पालीवाल, देवेन्द्र जैन, मंगला चौरे, अनुपमा भार्गव, मनोज पटेल, प्रमोद जैन, चंद्रेश मंडलोई, अशोक तारे, राघवेन्द्र दुबे, आरती चौहान, शैलू मंडलोई, लता वर्मा, लता पटेल, उषा तिवारी, सीता जोशी, शांभवी जोशी, नेहा यादव, कविता विश्वकर्मा, मनीष अहिरवार, शीतल गुरू, जया सोनी, संतोष चौरे, विजय गीते, रंजना जोशी, स्वप्निल जैन, वंदना मेहता, प्रियंका मालवीय, अरूणा तिवारी, दीपा तिवारी, रब्बाब इरानी, प्रतिमा जायसवाल, दीपमाला पांडेय, माधुरी मालपानी, राजमाला आर्य, आशा पांडेय, चंद्रकांत सांड, अनुराग बंसल, सुरेन्द्र शर्मा, गोविंद प्रसाद शर्मा, शारदा शर्मा, मनीषा पाटिल, संजय विधानी, चार्वी शिशोर जैन, पिंकी राठौर, सीमा प्रकाश, अनिता सिंह, प्रेमांशु जैन, रिया शर्मा, विदुषी मालपानी, पंकज लाड, आयुषी मालपानी, लीना भारद्वाज, हंसमुख जोशी, स्वाति जोशी, रजनी शर्मा, संध्या शर्मा, सीता देवी जोशी आदि अनेक विशेष जन इस कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम ठीक 12 बजे शुरू हो जाएगा।
वरिष्ठ साहित्यकार व 'दडायर डॉट कॉम' के साहित्यिक सलाहकार कार्यक्रम सुनील चौरे उपमन्यु कार्यक्रम का संचालन करेंगे। साहित्यकार स्वप्निल जैन, साहित्यकार व पत्रकार मनीष अहिरवार समेत पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।