खण्डवा-आज मृत आत्माओं का श्राद्ध-तर्पण करेगी समिति 
 

खंडवा- वसुधैव कुटुम्बकम सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है। पृथ्वी पर रहने वाला प्रत्येक मनुष्य अपने परिवार का ही अंग है। इस भाव को जीवन में चरितार्थ करते हुये पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खण्डवा पूरे वर्ष भर अज्ञात-शवों का अंतिम संस्कार कर दायित्व निर्र्वहन करती है। समाजसेवी व समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि विगत कई वर्षाे से समिति सदस्यों द्वारा अज्ञात शवों का विधि-विधान के साथ कफन-दफन कर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अभी तक सैकड़ों की संख्या में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। समिति द्वारा वर्ष भर में एक बार पितृ मोक्ष अमास्या के दिन इन मृत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण का कार्य भी पंडितों के द्वारा हवन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया जाता है। इन अज्ञात मृत-आत्माओं की आत्म शांति व मोक्ष हेतु सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध- तर्पण का पुण्य कर्म किया जाना है। इस पुनीत धार्मिक-सेवा कार्य में आप सभी कत्र्तव्य-निष्ठजन सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेवें।